सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन CJP नेताओं को समन, आज क्राइम ब्रांच में पेशी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों नेताओं को समन जारी किया है। उन्हें गुरुवार, 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। पार्टी के एक अन्य नेता अजिंक्य शिंदे को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामला जंतर-मंतर पर आयोजित ‘लेहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को CJP नेताओं ने कथित तौर पर बैरिकेड पार कर प्रतिबंधित प्रदर्शन क्षेत्र में प्रवेश किया था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। मामले में कथित अनधिकृत प्रवेश और पुलिस के काम में बाधा डालने से संबंधित शिकायतों पर जांच चल रही है। दोनों मामले अब क्राइम ब्रांच को सौंपे जा चुके हैं।

सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सात दिन बाद, 21 अक्टूबर को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनकी हिरासत बढ़ाने की पुलिस की मांग खारिज करते हुए रिहाई का आदेश दिया। दोनों ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बांड के साथ शांति बनाए रखने तथा कानूनी अनुमति के बिना जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया। रिहाई के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने दोनों नेताओं की तारीफ करते हुए कहा, “सौरव और आशु मुझसे बहुत बड़े नेता हैं।” अब क्राइम ब्रांच की पूछताछ और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित अदालत की सुनवाई पर नजर रहेगी।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #अगल #Cjp #समन #एनएन #टवर #आईट #जनत #तिहाड़सेरिहाईके