सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर इन दिनों चीन के आधिकारिक दौरे पर हैं, लेकिन यह दौरा उतना सहज नहीं रहा जितना इस्लामाबाद ने कल्पना की थी। बीजिंग में हुई अहम बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई और मुनीर को कड़ी फटकार भी लगाई।
दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में चीन के नागरिकों पर कई आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ताजा मामला अक्टूबर 2024 का है, जब कराची एयरपोर्ट के पास हुए आत्मघाती हमले में 5 चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी।
वांग यी ने दो टूक शब्दों में कहा कि चीन अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने साफ किया कि यदि पाकिस्तान को चीन से निवेश और सहयोग की उम्मीद है, तो उसे चीनी नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।
बैठक के दौरान जनरल मुनीर को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा और उन्हें चीनी नेतृत्व को बार-बार यह आश्वासन देना पड़ा कि पाकिस्तान की सेना चीन के नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाएगी।
पाकिस्तान लंबे समय से खुद को चीन का “आयरन ब्रदर” कहता रहा है, लेकिन बीजिंग का यह सख्त रुख दिखाता है कि अब वो सिर्फ लफ्ज़ों पर भरोसा नहीं करेगा, बल्कि ज़मीनी सुरक्षा की ठोस गारंटी चाहता है।
यह मुलाकात आने वाले समय में CPEC (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी असर डाल सकती है, क्योंकि बीजिंग अब सुरक्षा को निवेश से पहले की शर्त बना चुका है।
#चीन #पाकिस्तान #आसिममुनीर #विदेशनीति #चीनीनागरिक #आतंकीहमला #चीनपाकरिश्ते