सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं को रोजगार का मौका, आज अंतिम दिन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर है। रायपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आज, 8 अक्टूबर को अंतिम दिन है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मेले का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले के लिए अब तक 62 कंपनियों और नियोजन एजेंसियों से 9,449 रिक्त पदों की जानकारी मिली है। दसवीं और बारहवीं पास युवाओं से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, इंजीनियरिंग, एमबीए और एमसीए जैसी योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं। मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, विद्युतकर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्राहक सेवा, बिक्री, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा, चालक और वितरण से जुड़े पद भी शामिल हैं।
मेले में शामिल होने वाले युवाओं को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार के फोटो और कौशल या अनुभव से जुड़े प्रमाणपत्र साथ ले जाने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को अपने इच्छित पद की पात्रता और आवश्यक दस्तावेज पहले से जांच लेने चाहिए।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल पर “रोजगार इच्छुक लॉगिन” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना और उपलब्ध रिक्तियों का चयन करना अनिवार्य है। चयनित युवाओं को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की ओर से नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव पत्र दिए जाने की योजना है।
Hashtags: #ChhattisgarhState #Bhopal #सगढ #एनएन #टवर #आईट #अवसर #तकन #बलब #छततसगढम