सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  अगर आप 22 सितंबर के बाद कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस तारीख के बाद जीएसटी रेट में कटौती लागू हो जाएगी, जिससे कार की कीमतों में कमी आएगी। वहीं, फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ खरीदारी का क्रेज बढ़ जाता है और इस समय कार लेने पर कई बैंक और वित्तीय संस्थान आकर्षक ऑफर पेश कर रहे हैं।

आज हम आपको बता रहे हैं कि सबसे सस्ता कार लोन कहां मिल रहा है और कौन-सी बैंक सबसे कम ब्याज दर पर कार लोन दे रही है। विकास के डेटा के अनुसार, विभिन्न बैंकों और NBFCs की ब्याज दरें अलग-अलग हैं।

मुख्य बैंकों और उनके कार लोन ब्याज दरें:

एसबीआई कार लोन: 8.40% से शुरू, एचडीएफसी बैंक कार लोन : 8.50% से शुरू,  आईसीआईसीआई बैंक कार लोन: 8.55% से शुरू, एक्सिस बैंक कार लोन: 8.60% से शुरू, पीएनबी कार लोन: 8.65% से शुरू कार लोन लेते समय ध्यान दें कि ब्याज दर के अलावा प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट और डाउन पेमेंट की शर्तें भी महत्वपूर्ण हैं। सबसे सस्ता कार लोन वही है जिसमें कुल लागत यानी ईएमआई  और अन्य चार्जेज कम हों।

विशेषज्ञों का कहना है कि 22 सितंबर के बाद कार खरीदने पर न केवल जीएसटी कटौती का फायदा मिलेगा, बल्कि बैंक की ओर से मिल रहे सस्ते लोन के ऑफर का लाभ भी उठाया जा सकता है। इस समय खरीदारी करने से लंबी अवधि में किफायती ईएमआई और कम ब्याज भुगतान संभव है।

#कारलोन #सस्ताकारलोन #22सितंबर #जीएसटीकटौती #कारखरीदें