सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर मे संस्कृत सप्ताह महोत्सव एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलगुरु श्रीनिवास वरखेड़ी के संरक्षण मैं आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार वार्ष्णेय, राष्ट्रीय संगठन सचिव , आरोग्य भारती, सारस्वत अतिथि नासिक परिसर निदेशक नीलाभ तिवारी , विशिष्ट अतिथि विष्णु राजौरिया अध्यक्ष, परशुराम कल्याण बोर्ड, मध्य प्रदेश शासन,सम्मानित अतिथि आचार्य रामकुमार देवलिया संचालक अध्यक्ष, सनातन कर्मकांड आध्यात्म समिति, भोपाल एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष परिसर निदेशक रमाकांत पांडेय उपस्थित रहे ।

सम्मानित अतिथि.रामकुमार देवलिया ने कहा कि संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए यह केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण है।हम सभी को संस्कृत भाषा को विकसित करने के प्रयास करने चाहिए । मुख्य अतिथि अशोक कुमार वार्ष्णेय ने अपने वक्तव्य मैं कहा कि हर व्यक्ति की जीवन मे परिवर्तन होता है यह दीक्षारंभ छात्रो के जीवन को परिवर्तित करता है। निरंतर क्रमिक विकास होता गया और शिक्षा का ज्ञान हम प्रारंभ मे सुनकर प्राप्त करते थे धीरे धीरे विकास के कारण अब हम डिजिटिलाइजेशन की तरफ़ बढ़ते चले गए और हम अपनी प्राचीन परंपराओं को भूलते चले गए । संस्कृत भाषा की आधुनिकता के अनेक प्रमाण है । यह वैज्ञानिक भाषा है ।
विशिष्ट अतिथि विष्णु राजौरिया ने कहा की विश्व स्तर पर संस्कृत भाषा की अपनी विशिष्टता है । सारस्वत अतिथि प्रो नीलाभ तिवारी ने अपने उद्बोधन मैं कहा कि संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने की ज़रूरत है हम सभी को इस अवसर पर संस्कृत के विकास के लिए विचार करना चाहिए। परिसर निदेशक रमाकांत पांडेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे बताया कि संस्कृत भाषा देव वाणी का स्थान उच्च है और इस भाषा को और आगे ले जाने का कार्य हम सभी का है । भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुसार संस्कृत भाषा के ज्ञान की आवश्यकता है ।संस्कृत भाषा संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए आवश्यक है। संस्कृत सप्ताह महोत्सव के अवसर पर भोपाल के संस्कृत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु विष्णु राजौरिया, राकेश शर्मा,ओम प्रकाश,जी.नरसिंहुलु, एस कृष्ण, रागिनी शर्मा, रजनी को परिसर की और से संस्कृत भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया । संस्कृत सप्ताह महोत्सव के अवसर पर संस्कृत भाषण, निवंध,गीत प्रतियोगिता मैं मोहिनी काछी , दीपक आर्य, ,गौरी भवानी , शुभम मैथानी आदि छात्रो को पुरस्कृत किया गया ।
दीक्षारंभ एवं संस्कृत सप्ताह समारोह की संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी प्रतिवेदन के माध्यम से डॉ. जी.नरसिंहुलु ने दी | अतिथियों का वाचिक स्वागत प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय एवं कृतज्ञता ज्ञापन डॉ. प्रताप ने तथा संचालन डॉ जितेन्द्र तिवारी ने किया । कार्यक्रम की आयोजन समिति के समन्वयक सोमनाथ साहू एवं अन्य सदस्यो के सहयोग से यह कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ ।
#केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #संस्कृतसप्ताह #भोपाल #संस्कृतभाषा #समापनसमारोह