सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जनगणना 2027 अंतर्गत भोपाल जिले के फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का अंतिम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रैक्टिकल ज्ञानवर्धन एवं प्रगणक पर्यवेक्षक की भूमिका से परिचित कराने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 22 एवं 23 में प्रैक्टिस कराई गई। माक अभ्यास के दौरान सभी फील्ड ट्रेनर्स ने प्रगणक, पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करते हुए जनगणना प्रक्रिया की बारीकियां को समझा और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी भवन गुप्ता एवं अपर कलेक्टर सुमित कुमार पांडेय ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिले में आगामी जनगणना 2026 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य 01 से 30 मई 2026 में तथा स्व-गणना का कार्य 16 से 30 अप्रैल 2026 की अवधि में संपादित किया जाना है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षण के जिला नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, मुकेश नापित, सिद्धांत जैन, सीमा, जनगणना निदेशालय से सहायक निदेशक एनसी रेजी एवं जिला प्रभारी राहुल सैनी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण उपरांत सहभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। संपूर्ण प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षणार्थियों की भागीदारी और अनुशासनशीतला बनी रही। प्रशिक्षण के दोनों बैचों में 88 फील्ड ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है जो लगभग 4500 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

 

#जनगणना2027 #भोपाल #प्रशिक्षण #प्रशासन #डेटाकलेक्शन #सरकारीकार्यक्रम