सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में जारी होने की संभावना
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सीबीएसई ने अभी तक दोनों कक्षाओं की विषयवार अंतिम परीक्षा समय-सारणी जारी नहीं की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार डेटशीट अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना है।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की सूची जमा करने और अन्य परीक्षा संबंधी सूचनाएं जारी की गई हैं। विद्यालयों को 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की सूची जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमित रूप से सूची जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर बताई गई है।
बोर्ड ने 2026-27 सत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए विषयवार नमूना प्रश्नपत्र और अंक योजना भी जारी कर दी है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप और तैयारी की दिशा समझने में मदद मिलेगी।
कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 के दौरान होने की संभावना है, जबकि दूसरी परीक्षा मई 2027 में आयोजित किए जाने की व्यवस्था है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इन तारीखों की अंतिम पुष्टि सीबीएसई की आधिकारिक डेटशीट जारी होने के बाद ही होगी।
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा कार्यक्रम के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही अंतिम मानें और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट तारीखों पर भरोसा न करें।
Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Cbse #2027 #अपड #DeskSource #एनएन #टवर #आईट