वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू हुई। करीब 12 लाख शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और आश्रित कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा के दायरे में आएंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत के बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹569 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सरकार के लिए उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक एक परिवार हैं। इसी सोच के तहत हमीरपुर में ₹636 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
डबल इंजन सरकार ने फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, साथ ही आवास योजना व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई।
कानपुर जिले में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2026 में कृषि विशेषज्ञों, किसानों, वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने टिकाऊ कृषि, मिट्टी स्वास्थ्य और पर्यावरण-अनुकूल खेती पर चर्चा की।
लखनऊ में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के तत्वावधान में Digital Democracy Dialogue (D3) ‘Triveni’ Creators Conclave आयोजित हुआ, जिसमें डिजिटल मीडिया, जिम्मेदार कंटेंट निर्माण और लोकतांत्रिक भागीदारी पर चर्चा हुई।