देश

योगेंद्र यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- केजरीवाल ने गडकरी के नाम पर अपने ही MLA को करवाए थे फोन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों सीबीआई के रडार पर हैं। दिल्ली में शराब नीति को लेकर चल रहे विवाद पर आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने परमजीत कात्याल  पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी थी। योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा, “परमजीत जी ने 7 साल पहले इस घटना के बारे में मुझे जानकारी दी थी। तब मैंने पूछताछ की और पाया कि उनकी बात पूरी तरह सच है। अरविंद केजरीवाल के आदेश पर दिसंबर 2013 में अपने ही MLA को बीजेपी के नाम पर फोन करवाए गए थे। ऐसी करतूतों के कारण हम लोगों का AAP नेतृत्व से मोहभंग हुआ था।” शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच चल रही तनातनी के बीच बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार की रात ट्विटर पर  उन्होंने दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी पर तंज कसा है। अमित मालवीय ने अरविंद केजरीवाल से स्पष्टीकरण की भी मांग की कि जांच के आदेश के तुरंत बाद नई शराब आबकारी नीति को क्यों उलट दिया गया। अमित मालवीय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “अगर अरविंद केजरीवाल सत्येंद्र जैन को पद्म विभूषण, सिसोदिया को भारत रत्न और खुद को ऑस्कर के लिए नामांकित करते हैं, तो उन्हें यह बताना चाहिए कि जांच के आदेश के तुरंत बाद नई शराब आबकारी नीति को क्यों उलट दिया गया। इसके लिए कितनी रिश्वत मिली। दिल्ली सरकार को कुल कितना नुकसान हुआ?” अमित मालवीय ने जो जाहिर तौर पर आप के पूर्व सचिव परमजीत सिंह कात्याल का है।  उन्हें अरविंद केजरीवाल का मज़ाक उड़ाते हुए देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने भाजपा पर AAP के 35 विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। परमजीत कात्याल ने दावा किया कि उन्हें और अन्य को अरुण जेटली और नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नाम पर आप विधायकों को पैसे के बदले पार्टी से अलग होने का ऑफर देने के लिए कहा गया था। कात्याल ने कहा, “मजेदार बात यह है कि जब हमने टीवी पर अरविंद केजरीवाल को यह कहते हुए देखा कि भाजपा उनके विधायकों को बुला रही है और उन्हें खरीदने की कोशिश कर रही है और उन्हें 35 लाख की पेशकश कर रही है। मुझे पहली बार एहसास हुआ मैं कुछ गलत कर रहा था।” योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा, “परमजीत जी ने 7 साल पहले इस घटना के बारे में मुझे जानकारी दी थी। तब मैंने पूछताछ की और पाया कि उनकी बात पूरी तरह सच है।

टी राजा की जमानत के विरोध में रातभर चला प्रदर्शन:सब-इंस्पेक्टर समेत 4 लोग घायल

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया था, लेकिन

कब होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, 28 तारीख को तय होगी डेट

कांग्रेस के संगठन चुनावों की शुरुआत हो गई है और फिलहाल चर्चा इस बात की है कि आखिर पार्टी का

23 बार में भी नहीं फूटी दही-हांडी, वीडियो वायरल हुआ तो कुम्हार को ढूंढ़ रहे लोग

भगवान कृष्ण जन्मोत्सव के पर्व पर पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम रही। प्रत्येक साल की तरह इस बार भी

क्या आ गया तेलंगाना चुनाव का सेमीफाइनल? इस सीट पर ताकत झोंक रहे अमित शाह और केसीआर

तेलंगाना में सियासी माहौल बनना शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दक्षिण भारतीय राज्य पहुंच रहे

#सुबह उठकर CBI, ED का खेल शुरू कर देते हैं, केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा; महंगाई, बेरोजगारी का उठाया मुद्दा#

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से केंद्र सरकार और दिल्ली की आम आदमी

मथुरा-बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो की मौत:रात दो बजे मंगला आरती के लिए पहुंचे थे श्रद्धालु

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में रात दो बजे मंगला आरती के दौरान दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

असम में पिता ने 6 हजार में बेची नवजात बच्ची

असम के विश्वनाथ जिले में एक नवजात बच्ची को 6,000 रुपए में बेच दिया गया। यह घटना जिले के गोहपुर

केरल में मुस्लिम नेता ने जेंडर-न्यूट्रल पॉलिसी को बताया गलत

केरल में मुस्लिम नेता पीएमए सलाम ने स्कूलों में एक साथ लड़के-लड़कियों के बैठने को खतरनाक बताया है। सलाम, केरल

केरल में गांधी को लेकर विवाद

केरल में महात्मा गांधी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कांग्रेस समेत कई दल भाजपा के खिलाफ