सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई 30% की सीमा
कैंसर के इलाज पर होने वाले भारी खर्च से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के 30 प्रतिशत तक सीमित करने का फैसला किया है। सरकार के अनुसार, इस कदम से कुछ दवाओं की कीमतों में 70 प्रतिशत तक कमी आ सकती है और मरीजों को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।
इस फैसले के दायरे में ब्रांडेड और जेनेरिक, देश में निर्मित तथा आयातित, पेटेंट वाली और बिना पेटेंट वाली गैर-अनुसूचित कैंसर दवाएं शामिल होंगी। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 110 दवाओं को इस व्यवस्था के तहत लाने की योजना है, जिनमें 35 पेटेंट वाली दवाएं भी शामिल हैं। दवाओं की अंतिम सूची विशेषज्ञ समिति तैयार करेगी।
क्या होता है ट्रेड मार्जिन? ट्रेड मार्जिन उस अंतर को कहा जाता है, जो दवा की खरीद कीमत और मरीज से वसूले जाने वाले खुदरा मूल्य के बीच होता है। इस अंतर पर सीमा लगाने का उद्देश्य सप्लाई चेन में अत्यधिक मुनाफे को रोकना और मरीजों के खर्च को कम करना है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्माताओं को मौजूदा उत्पादन स्तर बनाए रखना होगा। हालांकि, वास्तविक कीमत में कितनी कमी आएगी, यह संबंधित दवा और अंतिम निर्धारित सूची पर निर्भर करेगा।
Hashtags: #Health #Bhopal #सरक #एनएन #टवर #आईट #उनक #कदम #कतम #कसरकदव