पेरिस । फ्रेंच ओपन टेनिस में रोमानिया की महिला खिलाड़ी इरिना कैमेलिया ने अपना रैकेट गुस्से में फेंक दिया। यह रैकेट मैच देखने आये एक बच्चे को लग गया। इसके बाद इरिना ने इस घटना पर माफी मांगते हुए बच्चे को गोद में उठाया और उसके साथ तस्वीर भी खिंचायी। इरिना ने कहा, यह मेरे लिए शर्मनाक क्षण है।
मैं बस माफी मांगना चाहती हूं। अपने पूरे करियर में मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है और मुझे वास्तव में बहुत बुरा लग रहा है। घटना के लिए मुझे दुख है। यह एक कठिन क्षण था क्योंकि मैं उस रैकेट को हिट नहीं करना चाहता था। आप रैकेट को मिट्टी में फेंकते हैं पर आप कभी भी उसके इतनी जाने की उम्मीद नहीं कर सकते।
साथ ही कहा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा थी पर ऐसा लगता है कि नियम मेरे खिलाफ थे। ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आज के मैच के बाद सभी की सुरक्षा के लिए नियमों में सुधार किया जाएगा। हम अपने रैकेट के लिए जिम्मेदार हैं।