सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ दिल्ली : शीर्षक: तमिलनाडु जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट
विवरण:सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तमिलनाडु में जल जीवन मिशन को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट ने योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में नल कनेक्शन का कवरेज 2019 में करीब 17 प्रतिशत से बढ़कर 2024 तक लगभग 84 प्रतिशत हो गया, लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी। ऑडिट में शामिल जिलों के करीब 50 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार प्रतिदिन 55 लीटर पानी नहीं मिल रहा था।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि लगभग 96 प्रतिशत नल घर के अंदर लगाने के बजाय मुख्य चौखट या घर के बाहर लगाए गए। नागापट्टिनम में किसी भी ऑडिट की गई बस्ती में तय मात्रा के अनुसार पानी नहीं मिला। कोयंबटूर में 100 प्रतिशत नल कनेक्शन का दावा किया गया, लेकिन केवल 8.67 प्रतिशत बस्तियां ही पानी की मात्रा के मानक पर खरी उतरीं।
इसके अलावा कई जल टंकियां उपयोग में नहीं आ सकीं, पानी की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं में सुविधाओं की कमी मिली और कई आरओ प्लांट बंद पाए गए। रिपोर्ट ने योजना में निगरानी, गुणवत्ता जांच और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है।
Hashtags: #TamilNaduState #Delhi #Desksource #Cag #वरण #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #परफ