सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे आया विमान, टला बड़ा हादसा

लंदन। ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से शिकागो जा रही उड़ान बीए295 मंगलवार को हवा में गंभीर तकनीकी आपातस्थिति का शिकार होते-होते बच गई। बोइंग 777-200ईआर विमान आयरलैंड के ऊपर करीब 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी अचानक तेजी से नीचे आने लगा। लगभग साढ़े नौ मिनट में विमान करीब 28 हजार फीट नीचे आकर लगभग 9 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। आपातस्थिति के दौरान विमान ने 7700 आपातकालीन संकेत जारी किया। यह संकेत विमान में सामान्य गंभीर आपातस्थिति होने पर वायु यातायात नियंत्रण को भेजा जाता है। चालक दल ने विमान को सुरक्षित ऊंचाई पर लाने के बाद लंदन की ओर वापस मोड़ दिया। यात्रियों के अनुसार, केबिन में ऑक्सीजन मास्क भी नीचे आ गए थे।

हीथ्रो लौटने से पहले विमान ने ब्रिटेन के ऊपर कुछ समय चक्कर लगाया। रिपोर्टों के अनुसार, विमान का वजन कम करने के लिए करीब 30 टन ईंधन गिराया या जलाया गया, ताकि सुरक्षित लैंडिंग के लिए विमान निर्धारित वजन सीमा में आ सके। इसके बाद विमान हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी के अनुसार, प्रशिक्षित पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित उतारा और यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। तकनीकी समस्या की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #एयरव #ए295 #गलव #तकन #9मनटम