पेरिस । भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार नीदरलैंड के मैटवे मिडेलकूप फ्रेंच ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में हार के साथ ही बाहर हो गये हैं। बोपन्ना और मिडेलकूप को पुरुष युगल सेमीफाइनल में जीन-जूलियन रोजर और मार्सेलो अरेवलो की जोड़ी के हाथों 6-4, 3-6, 6-7 (8-10) से हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना की इस हार के साथ ही भारत की उम्मीदें भी समाप्त हो गई है। इस मैच में भारतीय और डच खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले सेट में जीत हासिल की पर इसके बाद वे इस लय को बरकरार नहीं रख पाये। यह मुकाबला 2 घंटे से अधिक समय तक चला।
फाइनल में अब रोजर और अरेवलो का मुकाबला इवान डोडिग और ऑस्टिन क्रेजिसेक की जोड़ी से होगा।
वहीं महिला एकल में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाडी पोलैंड की इगा स्वियातेक जीत के साथ ही फाइनल में पहुंच गई हैं। स्वियातेक ने सेमीफाइनल मुकाबले में रूस की दारिया कसातकिना को 6-2, 6-1 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और चार मिनट तक चला। अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ही यह स्वियातेक की लगातार 34 मैचों में जीत हासिल की। इसी के साथ ही उसने अमेरिका की अनुभवी सेरेना विलियम्स के रिकार्ड की भी बराबरी की है।
सेरेना ने साल 2013 में 34 मैच जीते थे। वहीं लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में वीनस विलियम्स नंबर एक पर हैं। वीनस ने साल 2000 में 35 जीत हासिल की थीं। अब शनिवार को होने वाले फाइनल में स्वियातेक का सामना अमेरिका की कोको गॉफ से होगा। महिला एकल के दूसरे सेमीफाइनल में गॉफ ने इटली की मार्टिना ट्रेविसन को करीब ड़ेढ घंटे तक चले मुकाबले के बाद 6-3, 6-1 से हराया।