सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नगर निगम की टीम द्वारा आज बीएमएचआरसी के मुख्य द्वार के बाहर रखे कचरे के कंटेनर के निरीक्षण के दौरान उसमें कुछ बायोमेडिकल वेस्ट पाए जाने की जानकारी सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएमएचआरसी प्रशासन ने तत्काल अपनी हाउसकीपिंग एजेंसी को तलब कर जवाब मांगा और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद हाउसकीपिंग एजेंसी ने संबंधित दो सुपरवाइजरों की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी हैं।

नगर निगम द्वारा लगाए गए 50,000 रुपये के जुर्माने का भुगतान भी संबंधित हाउसकीपिंग एजेंसी द्वारा किया गया है।

बीएमएचआरसी प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि संस्थान में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाता है। बायोमेडिकल वेस्ट को निर्धारित श्रेणी के अनुसार अलग-अलग एकत्र करने और उसका उचित निस्तारण करने की व्यवस्था संस्थान में लागू है।

मुख्य द्वार के बाहर स्थित सामान्य कचरा कंटेनर में बायोमेडिकल वेस्ट पाए जाने की घटना को संस्थान ने गंभीरता से लिया है। यह बायोमेडिकल वेस्ट वहां कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बीएमएचआरसी प्रशासन ने हाउसकीपिंग एजेंसी को भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था और वेस्ट सेग्रीगेशन प्रक्रिया को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित कर्मचारियों को भी बायोमेडिकल वेस्ट के उचित पृथक्करण एवं निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही सामान्य कचरे के कंटेनरों को भी संस्थान परिसर के भीतर निर्धारित स्थान पर रखा जाएगा और उनकी निगरानी की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

बीएमएचआरसी मरीजों, कर्मचारियों और पर्यावरण की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित सभी निर्धारित मानकों और नियमों के पूर्ण अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एमएचआरस #परव #इजर #DeskSource #एनएन #टवर #आईट