सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर (आईसीएमआर-बीएमएचआरसी), भोपाल की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने भोपाल के जिलाधिकारी प्रियंक मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को बीएमएचआरसी द्वारा प्रदान की जा रही सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा अनुसंधान, शिक्षण गतिविधियों तथा भोपाल गैस त्रासदी प्रभावितों एवं अन्य मरीजों के लिए संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। दोनों के बीच जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों तथा भविष्य में समन्वय एवं सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

डॉ. श्रीवास्तव ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन के सहयोग से जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एमएचआरस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #आईस #एमआर