सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल। बिहार में लड़कियों की शिक्षा पर केंद्रित जमीनी आंदोलन को दर्ज करने वाली फिल्म परियोजना Mothers of Courage – Shifting Societal Norms, One Conversation at a Time ने Cannes Lions International Festival of Creativity 2026 में Sustainable Development Goals (SDG) Lions श्रेणी की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। इस श्रेणी में भारत से शॉर्टलिस्ट होने वाली यह एकमात्र प्रविष्टि है।

यह परियोजना बेंगलुरु स्थित Mantra Social Services और ShikshaLokam ने प्रस्तुत की है। दोनों संगठन व्यापक Shikshagraha आंदोलन का हिस्सा हैं। इस मान्यता के साथ ग्रामीण बिहार की समुदाय-आधारित शिक्षा पहल रचनात्मकता और सामाजिक प्रभाव के वैश्विक मंच पर दुनिया के असरदार सामाजिक बदलाव अभियानों के साथ खड़ी हुई है।

परियोजना के केंद्र में Shiksha Chaupal है, जो वर्षों के जमीनी काम से विकसित समुदाय-संवाद मॉडल है। इसमें माताएं, पिता, युवा और स्थानीय नेता साथ बैठकर उन बाधाओं पर खुलकर चर्चा करते हैं, जिनके कारण लड़कियां अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पातीं। सामूहिक संवाद और सार्वजनिक संकल्पों के जरिए समुदाय यह वचन देते हैं कि लड़कियां स्कूल में बनी रहें और बाल विवाह से सुरक्षित रहें।

अब तक इस पहल के तहत बिहार के 14 जिलों में 28,000 से अधिक सामुदायिक बैठकें कराई गई हैं। इनके जरिए लड़कियों की शिक्षा और लैंगिक समानता के पक्ष में 800,000 से अधिक नागरिकों को जोड़ा गया है।

आठ मिनट की डॉक्यूमेंट्री Mothers of Courage का निर्देशन Vandana R ने किया है और इसका निर्माण Butterfly Effect Media ने किया है। फिल्म इन संवादों और अपने समुदायों के भीतर बदलाव की अगुवाई कर रही महिलाओं की कहानी दर्ज करती है।

Mantra4Change की सह-संस्थापक और Shikshagraha की चीफ क्यूरेटर Khushboo Awasthi ने कहा, "इस फिल्म में दिखीं महिलाएं पारंपरिक अर्थों में कार्यकर्ता नहीं हैं। वे माताएं और सासें हैं, जिन्होंने गहराई से जमी सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देने का फैसला किया – कुछ अपनी बेटियों के लिए लड़ रही हैं, तो कुछ परंपरा तोड़कर अपनी बहुओं को फिर से स्कूल भेज रही हैं।"

उन्होंने कहा, "यह मान्यता उन्हीं महिलाओं और बिहार के उन हजारों समुदायों की है, जिन्होंने दिखाया है कि सामूहिक प्रयास स्थायी बदलाव ला सकता है। Cannes Lions जैसे वैश्विक मंच पर इस काम को स्वीकार किया जाना विनम्र और उत्साह बढ़ाने वाला अनुभव है।"


Hashtags: #BusinessEconomy #Bhopal #Bihar #Education #SDGLions #CannesLions #Shikshagraha #बजनस #अरथवयवसथ #भपल