सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सलमान खान का मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर चर्चा में है। अभी तक शो की रिलीज डेट या ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चाएं जोरों पर हैं कि इस सीजन में कई नए चेहरे धमाल मचाने को तैयार हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स ने ट्रेटर (Traitor) शो से एक बेहद चालाक और शातिर कंटेस्टेंट को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया है, जो अपूर्वा मुखीजा और पूरब झा से भी ज्यादा खेल में दिमाग लगा सकता है। इस खिलाड़ी की एंट्री शो में रणनीति और ट्विस्ट दोनों के स्तर को काफी ऊपर ले जाएगी।
इसके अलावा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस, जिन्होंने शो में हिना खान की ऑनस्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी, भी बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस हाल ही में तलाक की वजह से सुर्खियों में रही थीं, और अब बिग बॉस के मंच पर अपनी पर्सनल लाइफ के अनुभवों को साझा कर सकती हैं।
इस बार बिग बॉस का फॉर्मेट थोड़ा अलग होगा, और पहले के नियमों से हटकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भी वापसी की जा सकती है। शो की लोकप्रियता को देखते हुए फैंस को अब बस इसके ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार है।
#बिगबॉस19 #सलमानखान #रियलिटीशो #हिनाखान #ट्रेटरकंटेस्टेंट #टीवीन्यूज #मनोरंजन