भोपाल के निशातपुरा कारखाने में हिंदी प्रतियोगिता आयोजित

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों में हिंदी में कार्य करने की रुचि विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली त्रिस्तरीय हिंदी प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना निशातपुरा भोपाल में तीन दिवसीय अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताएं–2026 के प्रथम दौर का सफल आयोजन किया गया।
मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी. कोहाड़े के संरक्षण में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कारखाना के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राजभाषा हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं के प्रथम दिवस राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। द्वितीय दिवस कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के उपयोग संबंधी अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

तीसरे एवं अंतिम दिवस आयोजित हिंदी वाक् प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने वक्तृत्व कौशल तार्किक क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल में आर.के. उपाध्याय (एसएमटी) प्रशांत नरसिंहपुरकर (सहायक कार्य प्रबंधक) एवं राकेश कुमार रंगा (सहायक सामग्री प्रबंधक) शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के ज्ञान प्रस्तुतीकरण एवं तर्कशक्ति का सूक्ष्म मूल्यांकन कर क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए योग्य प्रतिभागियों का चयन किया।

उल्लेखनीय है कि तीनों प्रतियोगिताओं में कारखाना के कुल 81 कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी क्षेत्रीय (मुख्यालय) स्तर पर कारखाना का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा मुख्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अखिल भारतीय स्तर (रेलवे बोर्ड स्तर) पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी. कोहाड़े ने तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देती हैं बल्कि कर्मचारियों में सृजनात्मकता अभिव्यक्ति कौशल एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को भी प्रोत्साहित करती हैं।

भोपाल के निशातपुरा कारखाने में हिंदी प्रतियोगिता आयोजित
भोपाल के निशातपुरा कारखाने में हिंदी प्रतियोगिता आयोजित

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #करन #2026 #रथम