सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : क्षमता निर्माण आयोग के राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), मध्य प्रदेश द्वारा संस्थान परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी सेवकों को सेवा भाव के साथ नागरिक-केंद्रित और जवाबदेह बनाना है, ताकि वे सभी स्तरों पर बेहतर सेवाएं दे सकें। साथ ही उन्हें 2047 तक विकसित भारत के विजन के साथ जोड़ना है।

भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस कार्यशाला में 21 कर्मचारियों ने भाग लिया। सत्र का संचालन फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान, गुना एवं छिंदवाड़ा परिसरों के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य दक्षता, ईमानदारी, व्यावसायिकता तथा सेवा-उन्मुख कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था, जो मिशन कर्मयोगी के उद्देश्यों के अनुरूप है।
इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को नैतिक आचरण, कार्यस्थल प्रभावशीलता तथा गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर विचार करने का अवसर मिला। यह पहल एनआईडी मध्य प्रदेश के क्षमता निर्माण और प्रदर्शन-उन्मुख संस्थागत वातावरण को सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
इससे पूर्व, 30 अक्टूबर 2025 को आयोजित एक समान कार्यशाला में 30 कर्मचारियों ने भाग लिया था, जो संस्थान के सतत् सीखने एवं कर्मचारी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#भोपालस्टेशन, #आरपीएफबैंड, #देशभक्तिगीत, #राष्ट्रप्रेम, #भारतीयरेलवे