सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्य प्रदेश के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मिलिट्री गेट शाहजहानाबाद में बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम का विषय आप सभी पूर्व से अवगत हैं कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में रेज़ांग-ला के ऐतिहासिक युद्ध 1962 में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर विजय प्राप्त करने वाले समाज व देश की आन वान शान रणबांकुरे वीर अहीरों की शहादत की रज कलश यात्रा 12 अप्रैल 2025 छपरा विहार से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न प्रांतों ( विहार , झारखंड, पश्चिम बंगाल, आसाम, छतीसगढ़, उड़ीसा, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडिचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान) में भ्रमण करते हुए राजस्थान के कोटा बॉर्डर से मध्य प्रदेश मे प्रवेश हुई और मध्य प्रदेश के कई जिले घूमते हुए दिनकर 26 /09/2025 तारीख को सुबह 10:00 भोपाल 11 मिल चौराहे नर्मदा पुरम रोड से शुरू होगी मिसरोद बगसीमानिया चुना भट्टी कोलार न्यू मार्केट होते हुए लालघाटी पर समाप्त होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष परम् आदरणीय जगदीश दादा एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह यादव भोपाल जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव और यात्रा संयोजक उमेश यादव आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव और कप्तान सिंह यादव , राधे राधे यादव , धीरज यादव , गंगासागर यादव , दिनेश यादव , साहित्य कई पूर्व फौजी के लोग हजारों सामाजिक और गढ़ मान्य लोग मौजूद रहेंगे |
#भोपाल #रेजांगला_कलश_यात्रा #यादव_महासभा #धार्मिक_समारोह #26सितंबर