सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में 30 अप्रैल को मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी द्वारा की गई।
बैठक में डीआरयूसीसी के 15 सदस्यों में से कुल 10 सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भोपाल मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में प्रदान की जा रही यात्री सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


इस बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी, सांसद सागर डॉ लता वानखेड़े द्वारा नामित संतोष सिंह ठाकुर, फेडरेशन ऑफ एम.पी. चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री द्वारा नामित अशोक पटेल, रेलवे अप/डाउनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन विदिशा द्वारा नामित कमलेश सेन, रीजनल रेलवे पैसेंजर्स एण्ड कंज़्यूमर्स एसोसिएशन भोपाल द्वारा नामित वात्सयन जैन, उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार समिति द्वारा नामित संदीप सूरी, सांसद (राज्यसभा) दिग्विजय सिंह द्वारा नामित विजय कुमार जैन, सांसद नर्मदापुरम दर्शन सिंह चौधरी द्वारा नामित निलेश वास्तव, रेलवे बोर्ड द्वारा नामित दिनेश पुरोहित एवं सांसद राजगढ़ रोडमल नागर द्वारा नामित राधेश्याम मीना उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित यात्री सुविधाओं के विकास और यात्रियों की मांगों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही सदस्यों ने भोपाल रेल प्रशासन द्वारा मंडल में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।
बैठक में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-II श्याम सिंह बरेडिया सहित मंडल के संबंधित शाखा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

#भोपालसमाचार, #रेलवे, #समितीबैठक, #भारतीयरेल, #स्थानीयसमाचार, #यात्रीसुविधा, #रेलविकास