सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टीटी नगर स्टेडियम – लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भोपाल द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित आरजीपीवी राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 रोमांचक मुकाबलों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में आरजीपीवी भोपाल के अंतर्गत आने वाले जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, सागर तथा भोपाल सहित विभिन्न नोडलों के 40 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
60 किग्रा वेट कैटेगरी (पुरुष वर्ग) में भोपाल नोडल के सी. एच रोहित सिंघा स्वर्ण पदक, जबलपुर नोडल के सिद्धार्थ ने रजत पदक प्राप्त किया।
65 किग्रा वेट कैटेगरी (पुरुष वर्ग) में जबलपुर नोडल के वंश कुशवाहा ने स्वर्ण पदक, रूद्र शर्मा भोपाल नोडल ने रजत पदक प्राप्त किया।
71 किग्रा वेट कैटेगरी (पुरुष वर्ग) में भोपाल नोडल के कार्तिक राजपूत ने स्वर्ण पदक, इंदौर नोडल के धीरज सिंह के ने रजत पदक प्राप्त किया।
79 किग्रा वेट कैटेगरी (पुरुष वर्ग) मे इंदौर नोडल के रोशन साहू ने स्वर्ण पदक, उज्जैन नोडल के गौतम विश्वास ने रजत पदक प्राप्त किया।
88 किग्रा वेट कैटेगरी (पुरुष वर्ग) में भोपाल नोडल के विशाल कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
94 किग्रा वेट कैटेगरी (पुरुष वर्ग) में जबलपुर नोडल के विवेक सिंह ने स्वर्ण पदक, भोपाल नोडल के सुमित सोनी ने रजत पदक प्राप्त किया।
110 किग्रा वेट कैटेगरी (पुरुष वर्ग) में इंदौर नोडल के ओम पुरोहित ने स्वर्ण पदक, सागर नोडल के सूयेश जैन ने रजत पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में बेस्ट का अवार्ड जबलपुर नोडल के वंश कुशवाहा को दिया गया।
3 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक के साथ भोपाल नोडल बना ओवरऑल चैंपियन तथा 2 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक के साथ जबलपुर नोडल दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डाॅ के टी चतुर्वेदी डीएसडब्ल्यू आरजीपीवी भोपाल, पंकज जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी, डाॅ डी एस दारा, मुकेश त्रिपाठी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी सेज भोपाल मे आयोजित होने वाली साउथ वेस्ट जोन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आरजीपीवी भोपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
#भोपालनोडलवेटलिफ्टिंग #आरजीपीवीवेटलिफ्टिंग #ओवरऑलचैंपियन #वेटलिफ्टिंगप्रतियोगिता #खेलखबरें