सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने नेहरू नगर पुलिस लाइन की सड़कों के चौड़ीकारण एवं डामरीकरण के कार्यों का भूमि पूजन किया। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर पुलिस लाइन की आंतरिक मार्गों का 4 करोड़ 85 लाख से चौड़ीकरण एवं डामरीकरण होगा, रविवार को इसके लिए क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी ने भूमि पूजन किया, भूमि पूजन के अवसर पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


जनता को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किया जा रहे हैं, बारिश समाप्ति के बाद डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाता है, संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में अनेकों स्थानों पर रोड डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है, आज हम पुलिस लाइन के मार्गो का चौड़ीकारण एवं डामरीकरण के लिए भूमि पूजन कर रहे है, मार्गो की सुगमता का प्रत्येक पुलिस परिवार को लाभ मिलेगा, सड़के बेहतर हो अतिक्रमण मुक्त हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

त्योहारों के सीजन में, मैं आप सभी से स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करता हूं जिससे हमारे स्थानीय बाजारों में रौनक आएगी, और सब की दीपावली में रोशनी आएगी। भूमि पूजन के अवसर पर शबरी मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया पूर्व पार्षद लक्ष्मी गोरेवर पूर्व पार्षद मुकेश राय वरिष्ठ नेता आशुतोष तिवारी लीलेद्र मारण गणेश नंदमेहर वंदना परिहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#भगवानदास_सबनानी #सड़क_विकास #भूमि_पूजन #नेहरू_नगर #भोपाल