सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत भोपाल रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इटारसी स्टेशन पर विशेष सघन स्वच्छता अभियान चलाकर सभी प्लेटफॉर्म पैदल पुल ट्रैक्स यार्ड वाटर बूथ एवं नालियों की व्यापक सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना रहा।
इसी प्रकार बीना स्टेशन पर भी विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्मों पैदल पुलों ट्रैक्स यार्ड वाटर बूथ एवं नालियों की साफ-सफाई कर स्वच्छ रेल परिसर का संदेश दिया गया।
डीजल लोको शेड इटारसी में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े के अंतर्गत शेड की सांस्कृतिक समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता पी.एस. रघुवंशी सहित अन्य अधिकारियों वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर प्रस्तुति की सराहना की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया गया।
पश्चिम मध्य रेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू यार्ड इटारसी में भी छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रदूषण को दूर करो पर्यावरण को बचाओ का संदेश देते हुए प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
उप मंडलीय रेल चिकित्सालय बीना एवं बीना रनिंग रूम में भी पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही दौरान वेंडरों एवं रेल कर्मचारियों को भी माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण को कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
भोपाल मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत निरंतर जन-जागरूकता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे रेलवे परिसर को स्वच्छ सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी बनाया जा सके।
#पर्यावरण #स्वच्छता_अभियान #भोपाल_मंडल #जागरूकता_अभियान #विश्व_पर्यावरण_दिवस #स्वच्छ_भारत #पर्यावरण_संरक्षण #हरित_अभियान #जनजागरूकता #ग्रीन_इंडिया