सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के ब्लैक स्पॉट के आईडेंटिफिकेशन करने संयुक्त दलों द्वारा निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि शहरी क्षेत्र भोपाल 16 ब्लैक स्पॉट एवं 37 लेफ्ट टर्न पर कार्य जारी है। एमपीआरडीसी द्वारा समरधा एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा डीबी मॉल के सामने के दो ब्लैक स्पॉट ख़त्म हो गया है। इसके साथ ही एमपीआरडीसी द्वारा ब्लॉक स्पोर्ट्स पर कार्यवाही की जा रही है तीन ब्लॉक स्पोर्ट्स के टेंडर जारी हो गए हैं अगले तीन महीने में इनको डिजाइन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्त टीम समय – समय पर ब्लॉक स्पोर्ट्स पर जारी कार्यों का मैदानी निरीक्षण करेगी जिसमें ट्रैफिक पुलिस, निर्माण एजेंसी करेगी।
बैठक में निर्णय लिया कि आशाराम चौराहा से आनंद नगर तक बनने वाले सिक्सलेन रोड के निर्माण को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस विभाग सिक्सलेन रोड के निर्माण तक संयुक्त बैठक एवं विजिट कर अल्टरनेट रोड और ट्रैफिक डायवर्ट का प्लान तैयार करें ताकि ट्रैफिक की समस्या ना हो।
बैठक में एडीएम अंकुर मेश्राम, एसपी देहात रामसहाय प्रजापति, एमपीआरडीसी एजीएम आर एस कीर, एनएचएआई, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#भोपालजिला #सड़कसुरक्षाबैठक #यातायातजागरूकता #दुर्घटनारोकथाम #प्रशासनिकबैठक #ट्रैफिकनियम #हेलमेटसीटबेल्ट #रोडसेफ्टीअभियान #मध्यप्रदेशसमाचार #लोकलन्यूज