सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल बैठक की समीक्षा की।
टीएल बैठक में ऊर्जा विकास निगम के संभागीय अधिकारी साहू बताया कि भोपाल जिले के सभी शासकीय कार्यालयों की छतों पर सोलर पैनल लगाएं जाना है, जिसकी एजेंसी फाइनल हो गई है जिसकी 3.78 रूपए प्रति यूनिट की दर निर्धारित की गई है। सभी विभागों को लगाने की सहमति पत्र देना होगा जिसके अनुसार सर्वे किए जाएंगे। इसके साथ ही सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की समीक्षा की गई। सभी विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी एवं सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करना है।
सीईओ इला तिवारी ने पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए जिले में चलाया जा रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चरण-2 की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीएम प्रकाश नायक ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत विभागवार शिकायतों की निरंतर समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम हेतु चयनित विषयों की शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर बल दिया। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों, फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी तथा स्वामित्व योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली पर कार्य संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एडीएम प्रकाश नायक, एसडीएम सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#भोपाल #सोलरपैनल #शासकीयकार्यालय #हरितऊर्जा #नवीकरणीयऊर्जा #ऊर्जाबचत #मध्यप्रदेश