सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चंद्रभान सिंह जादौन जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल के नेतृत्व में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा न्यू मार्केट और जहांगीराबाद क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और अवैध गैस सिलेडर रीफिलिंग पॉइंट/ परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई और भारी मात्रा में गैस सिलेण्डर जप्त किए गए आर के गैस एजेंसी भदभदा रोड न्यूमार्केट की प्राप्त शिकायत के संबंध में जाँच की गई और गैस सिलेंडरों के स्टॉक की और एजेंसी में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की जानकारी ली गई। जमील टी स्टॉल शब्बन चौराहा जहांगीराबाद की जाँच की गई मौक़े पर घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक प्रयोजन पाए जाने के कारण टी स्टाल के संचालक नवेद अहमद से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। मुस्कान इलेक्ट्रीकल जहांगीराबाद भोपाल की दुकान से घरेलू गैस सिलेंडर से लोकल कम्पनी गैस सिलेण्डर में गैस का अंतरण करते पाए जाने के कारण मुस्कान इलेक्ट्रिकल संचालक साकिब उर्फ़ कासिम से 3 नग घरेलू गैस सिलिंडर, 1 नग व्यवसायिक एवं एक नग लोकल छोटा गैस सिलिंडर ज़ब्त किया गया शब्बन चौराहा जहांगीराबाद पर खड़ी गैस पॉइंट का डिलीवरी वाहन में 30 नग व्यवसायिक गैस सिलेंडर पूर्ण भरे पाए गए वाहन चालक ज़ुबैर के द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण मौके से जुबैर से वाहन के साथ 30 नग गैस सिलेण्डर जप्त किए गए इस प्रकार कुल 35 नग गैस सिलेण्डर विभिन्न प्रतिष्ठानों से जप्त किये गए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रण द्वारा बताया गया कि खाद्य विभाग द्वारा यह कार्यवाही विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों द्वारा निरंतर की जा रही है।
#भोपालखाद्यविभाग #गैससिलेंडर #सुरक्षा #अवैधगैस #उपभोक्तासुरक्षा #स्थानीयसमाचार