सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र संजीव झा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव भोपाल जिले के ईवीएम गोडाउन के त्रिमाहिक निरीक्षण में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईओ म.प्र झा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने भोपाल जिले में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयर हाउस में मशीनों के सुरक्षित संधारण एवं सुरक्षा के संबंध में वेयर हाउस का ताला खोलकर निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया। ईवीएम वेयरहाउस का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के समक्ष वेयर हाउस का निरीक्षण एवं सत्यापन किया।

ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण एक अनिवार्य त्रैमासिक प्रक्रिया है, जो जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जाती है। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, डबल लॉक सिस्टम और मशीनों की भौतिक स्थिति की जांच की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गोदाम में सीसीटीवी कैमरों से 24×7 निगरानी, गार्डों की तैनाती और अग्निशमन उपकरणों की जांच एवं समय पर वीडियोग्राफी के बीच गोदाम का सील खोला जाता है और आंतरिक स्थिति का अवलोकन किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार ईवीएम और वीवीपैट का भंडारण सुनिश्चित किया जाता है। इस दौरान अपर कलेक्टर सुमित पांडे,उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।