सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार भोपाल कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में एडीएम अंकुर मेश्राम, अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल ‍हिरेन्द्र कुशवाह द्वारा सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को शुभकामनाएं दी और कहा कि आपके उत्कृष्ट कार्य कर करने से आप ही नहीं जिला भी सम्मानित होता है और प्रदेश सहित देश में नाम भी रोशन होता है।
भोपाल जिले में बैरसिया, हुजूर, कोलार एवं नगर परिषद बैरसिया के 956 एलएचबी में से 163 एलएचबी के प्रगणकों के द्वारा शत-प्रतिशत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान प्रगणकों के समर्पण और समयबद्ध कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जा रहा है, क्योंकि ये कर्मचारी अपने नियमित कर्तव्यों के साथ-साथ यह कार्य कर रहे हैं।
जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकानों का चिन्हांकन एवं सूचीकरण) जारी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 01 मई से 31 मई 2026 तक मकानों की गणना का कार्य चल रहा है। भोपाल जिले में नगरीय क्षेत्र में 3251 एवं भोपाल ग्रामीण क्षेत्र में बैरसिया, हुजूर, कोलार एवं नगर परिषद बैरसिया में कुल 4184 गणना ब्लॉक बनाये गए हैं जिसमें सुपरवाइजर एवं गणना प्रगणकों द्वारा जनगणना का कार्य किया जा रहा है।

#भोपाल #प्रगणक #सुपरवाइजर #सम्मान_समारोह #उत्कृष्ट_कार्य #प्रशासन #भोपाल_समाचार #सम्मानित