भोपाल मंडल में जल संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता अभियान



सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस–2026 अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार भोपाल मंडल के विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों एवं इकाइयों में जल संरक्षण जल पुनर्चक्रण तथा ऊर्जा संरक्षण विषयक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत रेलवे उत्पादन इकाइयों एवं अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में जहां भी संभव हो जल पुनर्चक्रण सुनिश्चित करने तथा जल संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष बल दिया गया। इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विभिन्न इकाइयों में जल संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा जल अपव्यय रोकने के उपायों की समीक्षा की गई।

इसी क्रम में डीजल लोको शेड इटारसी में जल रिसाव एवं जल की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान पानी के रिसाव वाले स्रोतों की पहचान कर उन्हें तत्काल मरम्मत कर दुरुस्त किया गया। इस पहल से जल की अनावश्यक बर्बादी को रोकने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई तथा कर्मचारियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

वहीं भोपाल बीना हरदा इटारसी गुना सहित प्रमुख स्थानों पर विद्युत सामान्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों डिपो एवं कार्यस्थलों पर जल का कुशल उपयोग तथा ऊर्जा संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में कर्मचारियों यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग एलईडी प्रकाश व्यवस्था को अपनाने वातानुकूलन (एसी) का आवश्यकतानुसार उपयोग करने तथा उपयोग न होने पर विद्युत उपकरणों को बंद रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि जल एवं ऊर्जा संरक्षण केवल पर्यावरण संरक्षण का ही नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए संसाधनों के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों से जल एवं ऊर्जा की बचत को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

भोपाल मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस–2026 अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता जल संरक्षण एवं हरित पहल से संबंधित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भोपाल मंडल में जल संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता
भोपाल मंडल में जल संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #बचत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #वरण #2026