भोपाल जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार तहसील हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। तहसील हुजूर अंतर्गत ग्राम कोलुखेड़ी स्थित खसरा न 170, 171, 174 कुल रकबा 1.330 हे (3.29 एकड़) ₹ 9.31 करोड़ के मूल्य की भूमि पर भूमि स्वामी मोहम्मद फारुख, राहुल महावर एवं अन्य (रियान गोल्डन द्वारा अधिकृत) एवं शासकीय खसरा नंबर 204 रकबा 0.820 हे बाजार मूल्य ₹ 82 लाख कब्जाधारी शौकीन अली पिता इनायत अली का अवैद्य अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार ग्राम मीरपुर स्थित खसरा नंबर 2/1 रकवा 1.198 हे एवं 28/1/2/1/1/1 रकबा 1.8137 हे बाजार मूल्य ₹ 30 करोड़ प्रगति अग्रवाल पुत्र दिनेशचंद अग्रवाल की अवैद्य कॉलोनी एवं खसरा नंबर 253/1/1/1/2 रकबा 0.5111हे , 257/1 रकबा 1.083 हे 257/2 रकबा 0.8070 हे, 258 रकबा 0.8700 हे, 268/1/1/2 रकबा 0.2900 हे, 268/1/2 रकबा 0.8093 हे, 268/2/2 रकबा 0.8750 हे 273 रकबा 0.7900 हे 281/1 रकबा 0.1700 हे, 281/2/1 रकबा 0.2150, 281/2/2 रकबा 0.4050 हे, 282/2/1 रकबा 0.4050 हे, 282/2/2 रकबा 0.4050 हे, 283/1 रकबा 0.3200 हे, 283/2 रकबा 0.8100 हे 285/1/1 रकबा 0.5900 हे कुल रकबा 9.3554 हे बाजार मूल्य ₹ 93.55 करोड़ पर मीनेश इंटरप्राइजेज द्वारा काटी जा रही अवैद्य कॉलोनी पर कार्यवाही की गई।

कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार शासकीय भूमि एवं अवैध कॉलोनियों पर कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध कॉलोनियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए अतिक्रमण के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए ताकि शासकीय संपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #रमण #सतत #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #तहस