सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आपदा प्रबंध संस्थान, भोपाल के कार्यपालन संचालक एवं अपर सचिव, गृह विभाग श्री आशीष भार्गव के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा National Training Program of “Capacity Building On Safety, Emergency Response And Disaster Risk Management” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) के तकनीकि विभाग प्रमुख श्री गगन अग्रवाल द्वारा किया गया। श्री अग्रवाल द्वारा अपने उद्घाटन भाषण में इस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंध संस्थान, भोपाल एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान है जिसके सहयोग से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) इस तरह की और कार्यशालाएं आयोजित करेगा, जिससे तेल एवं प्राकृतिक गैस इकाईयों में होनी वाली घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके तथा इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तेल एवं प्राकृतिक गैस इकाईयों के तकनीकि अधिकारियों की आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर क्षमतावृद्धि करना है। आपदा प्रबंध संस्थान के संयुक्त संचालक सुधीर द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विषयवस्तु से अवगत कराया गया


संस्थान के उप संचालक असित पात्रा ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की समन्वयक संस्थान की सहायक संचालक श्रीमती प्रियंका सक्सेना द्वारा प्रशिक्षण की प्रासंगिकता एवं भूमिका से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संपूर्ण देश की तेल एवं प्राकृतिक गैस इकाईयों के 27 प्रतिभागियों ने सहभागिता प्रदान की। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श एवं व्याख्यान दिये जायेंगे। संस्थान के विषय विशेषज्ञों के अतिरिक्त इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सेवानिवृत्त General Manager श्री शशिवर्धन पाण्डेय एवं महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला समन्वयक अनुराग पचौरी तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सेवानिवृत्त संचालक हेमंत कुमार शर्मा द्वारा व्याख्यान दिये जायेंगे।
#आपदाप्रबंधन #भोपालसमाचार #प्रशिक्षणकार्यक्रम #राहतऔरबचाव #प्रशासन