चुना भट्टी में 2.27 करोड़ की पानी टंकी का भूमिपूजन


सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चुना भट्टी में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित होने वाली पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा किया गया।
पानी की टंकी बन जाने से क्षेत्र के आम्रपाली छत्रपति कॉलोनी, स्टर्लिंग फेस 1,2 सोमा विहार लेक पेलेस यशोदा विहार जानकी बंग्लो अमलतास-फेस-3 अमलतास फेस-1 कृष्णा सोसायटी ग्लोबस सिटी ईश्वर नगर सागर गार्डन सोमा विहार अमलतास परस्पर श्री कृष्ण सोसायटी के रहवासियों को शुद्ध पानी पर्याप्त मात्रा में मिलने लगेगा।
विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना हमारा कर्तव्य है। सड़क बिजली पानी जैसी मूल सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। हम झीलों की नगरी भोपाल शहर के निवासी हैं हमारे शहर में पानी की कमी नहीं है पर जरूरत है कि हम उसका उपयोग सीमित मात्रा में करें पानी का दुरुपयोग बिल्कुल भी ना करें मैं आप सभी लोगों से एक अपील भी करना चाहूंगा कि बारिश का मौसम आने वाला है आप सभी सोसाइटियों के निवासी अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती माता का श्रृंगार करें। आप सभी के सहयोग से हम अपने विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। इस अवसर पर सभी सोसाइटियों के अध्यक्षों रहवासियों सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चुना भट्टी में 2.27 करोड़ की पानी टंकी का भूमिपूजन
चुना भट्टी में 2.27 करोड़ की पानी टंकी का भूमिपूजन

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #नसभ #भगव #सबन