सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोज मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन वीडियो लेक्चर तैयार करने की बारीकियों को समझा। विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रोडक्शन एवं रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में मूक्स (मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुशील मंडेरिया ने कहा कि ऑनलाइन लेक्चर की तकनीकी जानकारी का ज्ञान सभी विद्यार्थियों को होना चाहिए। उन्होंने दूरवर्ती शिक्षा के माध्यम को रेखांकित करते हुए कहा कि दूरवर्ती शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है। भारत सरकार का स्वयं पोर्टल दूरवर्ती माध्यम के द्वारा कई रोजगार मुखी पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रो. बी.बी. शर्मा ने कहा कि तकनीक का विस्तार तेजी से हुआ है। ऑनलाइन पद्धति का प्रयोग करके अपनी दक्षता को कहीं अधिक बढ़ाया जा सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रोडक्शन एवं रिसर्च सेंटर के निदेशक नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह दौर डिजिटल मीडिया का है। इस समय ऑनलाइन शिक्षा का प्रसार तेजी से हो रहा है। भारत सरकार के स्वयं पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूर्ण किए जा सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन वीडियो निर्माण का तकनीकी ज्ञान हासिल कर ऑनलाइन वीडियो तैयार कर सकते हैं।
प्रोड्यूसर प्रमोद निगम ने कहा कि स्टूडियो सेटअप एडिटिंग एवं कैमरा संचालन का बेसिक ज्ञान वीडियो लेक्चर तैयार करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टूडियो भ्रमण के दौरान वीडियो प्रोडक्शन की तकनीकी जानकारियां प्रदान की।
विशेष शिक्षा विभाग के निदेशक हेमंत केसवाल ने कहा कि विशेष शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन वीडियो लेक्चर तैयार करने की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन वीडियो तैयार करने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ विषय का ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर में एमएड विशेष शिक्षा के विधार्थियों के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
#ऑनलाइनशिक्षा #वीडियोलैक्चर #भोजविश्वविद्यालय #शिक्षाकर्यशाला #डिजिटलशिक्षा #MOOCs #तकनीकीशिक्षा