सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा कंपोजिट रीजनल सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज, सीआरसी भोपाल के सहयोग से शासकीय जेएनएस महाविद्यालय, शुजालपुर में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण एवं सहायक सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सहायक उपकरणों के वितरण से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और वे गरिमा के साथ आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। उन्होंने मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय एवं सीआरसी भोपाल के द्वारा जमीनी स्तर पर दिव्यांगजनों तक पहुंचकर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है l उसी दिशा में आज शुजालपुर में दिव्यांग जनों को विभिन्न प्रकार की सहायक सामग्री वितरण की जा रही हैl इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर प्रदेश में जारी रहेंगे । सरकार का संकल्प है कि दिव्यांगजन को इस प्रकार किसी कौशल में प्रशिक्षित किया जाए कि वह अपना जीवन आत्म निर्भर होकर जी सकें और एक गरिमा पूर्ण जीवन जी सकने में सक्षम हो सकें। इसके लिए उनको सरकार के द्वारा जो भी सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता होगी वह कराई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने चिंता व्यक्त की कि हमारे समाज में नशाखोरी की समस्या बढ़ती जा रही है और यह हमारे समाज को अंदर से खोखला कर रही है l उन्होंने आवाहन किया कि हमें नशे से दूर रहना है और खास तौर से हमारे नवयुवकों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज हमारा संकल्प हैl

कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मिलिंद दांडेकर ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. दांडेकर ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं समावेशी शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने प्रदेश भर में विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण एवं कौशल विकास हेतु संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर जोर दिया। डॉ. हेमंत केशवाल, विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आज का यह दिव्यांगजन सहायक सामग्री वितरण शिविर विश्वविद्यालय द्वारा सीआरसी भोपाल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक भाग है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद दिव्यांगजनों के लिए स्क्रीनिंग एवं पहचान शिविर लगाया गया, जिसमें *193 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर आज 41 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार गतिशीलता, शिक्षा एवं दैनिक जीवन में सहायक उपकरण एवं सहायक सामग्री प्रदान की गई।

भोज मुक्त विश्वविद्यालय ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं लाभार्थियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #उपकरण #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #जनल #वलपम