सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने सस्ती और सुलभ शिक्षा व इलाज को हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं केवल कुछ वर्गों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इनकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक आसान और किफायती होनी चाहिए।

भागवत ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है, जबकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समाज की समग्र प्रगति के लिए जरूरी हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर इलाज महंगा होगा, तो उसका असर केवल मरीज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरा परिवार मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दबाव में आ जाता है। खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में परिवार को लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

RSS प्रमुख ने समाज और संस्थाओं से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं, ताकि आम आदमी को समय पर और सस्ता इलाज मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों की भूमिका भी बेहद अहम है।

भागवत के अनुसार, एक मजबूत राष्ट्र की नींव स्वस्थ और शिक्षित नागरिकों पर टिकी होती है। यदि शिक्षा और इलाज सबके लिए सुलभ होंगे, तो समाज में समानता और समरसता बढ़ेगी। उनके इस बयान को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा अहम संदेश माना जा रहा है।

#मोहनभागवत #सस्तीशिक्षा #सुलभइलाज #स्वास्थ्यसेवा #शिक्षा #सामाजिकविचार