सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाजपा प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने जोन अध्यक्ष व पार्षद आरती राजू अनेजा के साथ बुधवार को वार्ड 32 में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है भूमि पूजन के साथ ही कार्यों का आरंभ भी किया जा रहा है, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 32 में यादव समाज भवन गीतांजलि चौराहे के पास में 6 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में सबनानी ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य ही नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है, क्षेत्र का विकास हो यही मेरा एकमात्र लक्ष्य है, और इस लक्ष्य के लिए मुझे आप सभी लोगों का सहयोग निरंतर चाहिए।
वर्षा ऋतु के अवसर पर मैं आप सभी लोगों से एक अपील करना चाहूंगा कि हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधारोपण कर हमारी आने वाली पीढियां के लिए हरियाली का अनुपम उपहार दे। राजधानी यादव समाज समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव की मांग पर विधायक भगवानदास सबनानी ने समिति को 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री जगदीश यादव जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल आशा पारोचे प्रमोद पोरघंटावल नंदा भस्में शोभा सैनी अर्चना वैध वीणा सिंधु अर्चना श्रीवास्तव किशन जोशी किशन लाल यादव कप्तान सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#भगवानदाससबनानी #क्षेत्रीयविकास #विधायकबयान #जनप्रतिनिधि #विकासहीलक्ष्य #जनसेवा