सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 28 में रविवार को क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी ने 23 लाख से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। वार्ड 28 में अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा भूमिपूजन किया गया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, आज हम पार्क सहित अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र का विकास होगा पार्क में सुविधाओं के विस्तार से लोग यहां पर आकार परिवार के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे

साथ ही सुबह व्यायाम करने वाले लोगों का भी यहां पर आवागमन बढ़ेगा। भूमिपूजन के अवसरपर करुणाधाम मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाड़े भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राय वरिष्ठ नेता राजू अनेजा संतोष ब्रह्मभट्ट रामनेता सिंह रोहित जादव नंदकिशोर तेलकर दिनेश भारती राजेश महावर सक्कु गोविंद वर्मा अनीश खान कौशल्या रजक राम असुदानी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।