सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय, भोपाल में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर "स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज" का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के माननीय योगाचार्य रितेश अग्रवाल जी द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और ध्यान की तकनीकें सिखाई गईं।

इस अवसर पर योगाचार्य अग्रवाल जी ने कहा: पूरी दुनिया में सबसे युवा आबादी भारत में है। एक युवा देश को युवा बनाए रखने के लिए योग नितांत आवश्यक है। यदि हम विकसित भारत का निर्माण चाहते हैं तो हर छात्र, हर शिक्षक को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। योग सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला है।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:

1. सामूहिक योगाभ्यास: सभी विभागों की छात्र छात्राएं-शिक्षक एक साथ मैदान में

2. संदेश: " एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग " – स्वस्थ समाज से विकसित भारत

3. संकल्प: सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन 15 मिनट योग करने की शपथ ली।

4. भाभा विश्वविद्यालय की नई पहल: योग के साथ " 1 घंटे के लिए डिजिटल डिटॉक्स " का संदेश भी दिया गया

विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की कि अब हर शनिवार को " योग का समय " अनिवार्य रहेगा, ताकि भाभा का हर युवा शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बने।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #11व #अवसर #गदर