सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, मध्य भारत प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में आज भाभा विश्वविद्यालय परिसर में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम भाभा विश्वविद्यालय द्वारा 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर लिए गए 1101 पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण के संकल्प की कड़ी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से:

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शशि रंजन अकेला, अभ्युदय शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राध्यापक डॉ. विलास वरुड़कर, विक्रमादित्य ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस की डायरेक्टर डॉ. दीपिका नारोलिया, विद्या भारती मध्य भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विवेक तोमर एवं कार्यालय मंत्री प्रवीण त्यागी उपस्थित रहे।

भाभा विश्वविद्यालय की ओर से:

भाभा विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़, एक संकल्प’ वृक्षारोपण अभियान आयोजित

सीईओ श्री प्रसाद पिल्लई, प्रति-कुलपति डॉ. भारती सातनकर, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, कुलसचिव डॉ. श्याम पाटकर, डी.एस.डब्ल्यू डॉ. निमिष मेहता, अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अशोक कुमार झाला सहित सभी संकायों के अधिष्ठाता एवं अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

इस अभियान में इंजीनियरिंग के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के कुल 1170 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। साथ ही 86 प्राध्यापकों ने भी पौधारोपण में योगदान दिया।

इस अवसर पर परिसर में कुल 151 फलदार पौधों का रोपण किया गया। लगाए गए पौधों में नारियल, आम, अनार, चीकू, जामुन, किन्नो, शहतूत, सीताफल एवं ड्रैगन फ्रूट सहित 9 प्रकार के फलदार वृक्ष शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #वरण #1101 #उनक