सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्व विद्यालय में गुरु पूर्णिमा का त्योहार बहुत धूम धाम से मनाया गया इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि मूनशॉट प्राइवेट की संस्थापक, योगा इंस्ट्रक्टर एवं न्यूट्रीशन एक्सपर्ट अनुपम मिश्रा उपस्थित थी जिन्होंने गुरु पूर्णिमा का महत्व और गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती हैं ऐसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला एवं और गुरु और शिष्य के रिश्ते पर प्रकाश डाला। साथ ही भागवत गीता और भागवतम पर बहुत सुंदर सुवाच्य प्रस्तुत किए और सभी को अपने वक्तव्य से जोड़े रखा ।
विश्व विद्यालय के सी.ई.ओ प्रसाद पिल्लई, कुलपति दिलीप कुमार डे, प्रति कुलपति एन. के अग्रवाल, कुलसचिव श्याम पाटकार सहित सभी संकाय के डीन,डायरेक्टर, प्रिंसिपल व शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे. सभी ने इस अवसर पर अपने विचार रखे और सभी को बधाई दी. कार्यक्रम की रूप रेखा कल्चरल प्रोग्राम कॉर्डिनेटर कविता पड़ेगावकर और उनकी सहयोगी टीम ने की।डॉ. श्याम पाटकार ने मुख्य अतिथि एवं सभी का आभार प्रदर्शित किया ।
#गुरुपूर्णिमा #भाभाविश्वविद्यालय #गुरुमहिमा #भारतीयसंस्कृति #शिक्षापरंपरा