सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल  : भाभा विश्वविधालय में नव रात्रि के पावन पर्व पर मातृ शक्ति की उपासना करते हुए गरबा–डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे–धजे छात्र–छात्राओं ने गरबे की ताल पर मनोहारी प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को उल्लास और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में विश्वविधालय की सभी विभागों की फैकल्टी एवं स्टॉफ ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की और विधार्थियों के साथ मिलकर नृत्य की झूमती झलकियाँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वविधालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसाद पिल्लई, कुलसचिव श्याम पाटकर तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय पुंज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने विधार्थियों और संकाय सदस्यों का उत्साहवर्धन किया तथा इस सांस्कृतिक आयोजन को विश्वविधालय की एकता और परंपरा से जुड़ाव का प्रतीक बताया।

महोत्सव के दौरान विविध रंगों और लोकधुनों से सुसज्जित प्रस्तुतिओ ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। आयोजन ने न केवल विधार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों और सामूहिकता की भावना को भी प्रोत्साहित किया। भाभा विश्वविधालय के इस गरबा–डांडिया महोत्सव ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ–साथ सांस्कृतिक समृद्धि को भी नई ऊर्जा प्रदान की।  कार्यक्रम के अंत में विश्वविधालय की प्रति कुलपति भारती सातनकर ने उत्कृट वेशभूषा एवं नृत्य के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किए एवं सभी को भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करने विषयक उदवोधन दिया।

#भाभा_विश्वविद्यालय #गरबा_डांडिया #नवरात्रि_2025 #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #विद्यार्थी_उत्सव