सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय म अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बनखेड़ी नर्मदा पुरम के कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर बृजेश कुमार नामदेव को इस हेतू व्याख्यान के लिए बुलाया गया और साथ ही उनके साथ भाभा विश्वविद्यालय के कृषि संकाय व कृषि विज्ञान केंद्र बनखेड़ी नर्मदा पुरम ने एम.ओ.यू भी साइन किया । बदलती हुई कृषि पारिस्थितिक तंत्र को देखते हुए जैव विविधता पर हम सभी को मिलकर ध्यान देना होगा ऐसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेषज्ञ ने छात्र-छात्राओं को अपनी सलाह दी । साथ ही आई.पी.एम मैनेजमैंट क्या है वह भी समझाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीईओ श्री प्रसाद पिल्लई रजिस्ट्रार श्याम पाटकर व कृषि संकाय के डीन उत्तम सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कृषि संकाय की प्रोफेसर सोनाली तंवर की अध्यक्षता में पूरा कार्यक्रम संचालित किया गया ।साथ ही छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कई तरह के इनोवेटिव प्रोडक्ट भी विद्यार्थियों ने बनाएं जैसे नीम पेस्टीसाइड नीम साबुन  टमाटर से केचअप इत्यादि ।कृषि संकाय की प्रोफेसर सोनाली तनवर  अभय दुबे   रेखा श्रीवास्तव और  नीतू गुर्जर ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया।

#भाभाविश्वविद्यालय #जैवविविधता #अंतरराष्ट्रीयजैवविविधतादिवस #पर्यावरणसंरक्षण #ग्रीनइंडिया #पर्यावरणजागरूकता #शिक्षासमाचार