सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में निशुल्क चिकित्सा शिविर सेवा सदन बैरागढ़ के सहयोग से साधना दौनेरिया. विभागाध्यक्ष योग विभाग के निर्देशन में आयोजित किया गया. शिविर में 250 से अधिक लोगों ने आंख, दंत, मधुमेह एवं बीपी की जांच कराई जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, विद्यार्थी एवं जनसामान्य ने लाभ लिया. शिविर का शुभारंभ एस के जैन कुलगुरु, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं कुलसचिव समर बहादुर सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुभाष परमार भी उपस्थित रहे. स्वास्थ्य शिविर में सेवा सदन नेत्र चिकित्सा संत हिरदाराम नगर के रोशनी ज्ञानचंदानी (डेंटल) सोनू शुक्ला (आपथोलमॉजी) अभय कुशवाहा (आपथोलमॉजी) हीरानंद थानवानी ने शिविर में अपनी बहुमूल्य सेवाऐ प्रदान की ।
#बरकतल्लाविश्वविद्यालय #नेत्रशिविर #दंतचिकित्सा #निःशुल्कस्वास्थ्य #भोपाल #स्वास्थ्यजागरूकता