सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतुल्ला विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम उषा के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इस कार्यशाला में प्रौद्योगिकी के मौलिक और व्यावहारिक, दोनों पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई—विशेष रूप से जीव विज्ञान और कवक विज्ञान के क्षेत्रों में—साथ ही सूक्ष्मजीवों के रासायनिक और आणविक लक्षणों के बारे में भी बताया गया। इस कार्यशाला के प्रतिभागी विभिन्न संस्थानों पीएम एक्सीलेंस हमीदिया कॉलेज, सैम गर्ल्स कॉलेज, संत हिरदाराम कॉलेज, राजीव गांधी कॉलेज, सत्य साई कॉलेज, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान और जागरण लेकसिटी विश्वविद्यालय से आए स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी शामिल थे आठ अलग-अलग संस्थानों से आए विषय विशेषज्ञ वक्ताओं ने—जिनमें प्रशांत शर्मा (अंबिकापुर, छ.ग.) जिन्होंने मशरूम के उत्पादन, संरक्षण और उससे जुडी सरकारी परियोजनाओं की जानकारी दी अखिलेश पांडे (पूर्व कुलपति, उज्जैन विश्वविद्यालय), जिन्होंने भारतीय ज्ञान परमरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी राम कुमार नेमा (वैज्ञानिक, आईसीएमआर, भोपाल), जिन्होंने पीसीआर के प्रकार, उपयोगिता एवं प्रयोग के बारे में अवगत कराया संजय सहाय (नूतन गर्ल्स कॉलेज), अमिता गुप्ता (मानसरोवर डेंटल कॉलेज, भोपाल), सबा हुसैन (पीपुल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल) शामिल थे

 

जिन्होंने कार्यशाला के दौरान अपने-अपने विशेषज्ञता के क्षेत्रों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दीं। व्यावहारिक सत्रों के दौरान, प्रतिभागियों ने नमूनों के पृथक्करण, शुद्धिकरण, पहचान और लक्षणों के निर्धारण (जैव-रासायनिक और रूपात्मक, दोनों तरह से) से जुड़े प्रायोगिक अभ्यास किए। कार्यशाला के समापन समारोह में कुलगुरु एस. के. जैन, विवेक शर्मा, रागिनी गोथलवाल, प्रो. विपिन व्‍यास की उपस्थिति में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

#बरकतुल्ला_विश्वविद्यालय #जैवप्रौद्योगिकी #कार्यशाला #शिक्षा #छात्रप्रशिक्षण #शोध #विज्ञान