सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच डार्विन में खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में 2-2 बदलाव किए हैं। सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है और यह मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी, वहीं साउथ अफ्रीका इस मुकाबले से वापसी कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।
पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने शानदार अर्धशतक जड़ा और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने 4 विकेट लिए, जबकि ओपनर रायन रिकेल्टन ने 55 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम जीत से चूक गई।
डार्विन में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श कर रहे हैं। टीम में ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवन, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड शामिल हैं।
साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान ऐडन मार्करम के साथ रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी मैदान में उतरे हैं।
यह मुकाबला दोपहर 2:45 बजे से शुरू हुआ है और प्रशंसकों को दोनों टीमों के बीच रोमांचक खेल की उम्मीद है।
#AUSvsSA #टी20सीरीज #ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट #साउथअफ्रीकाक्रिकेट #क्रिकेटन्यूज