सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियन गेम्स: 30 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल, इन खेलों में पदक की उम्मीद
नागोया। एशियन गेम्स 2026 में 30 सितंबर को भारत के लिए कई अहम मुकाबले होंगे। भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, कुश्ती, जूडो, साइकिलिंग, स्क्वैश और हॉकी समेत कई खेलों में चुनौती पेश करेंगे। पिछले दिन भारत ने आठ पदक जीते थे, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य शामिल थे।
दिन की शुरुआत सुबह 5:55 बजे तीरंदाजी से होगी, जहां भारतीय महिला कंपाउंड टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद मिश्रित और पुरुष कंपाउंड टीम के मुकाबले भी होंगे। 6:10 बजे निशानेबाज अनिश पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के क्वालीफिकेशन में उतरेंगे।
सुबह 7:23 बजे पहलवान निशा 68 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में उतरेंगी, जबकि 7:47 बजे सुनील कुमार 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। जूडो में अस्मिता डे 48 किलोग्राम वर्ग में मुकाबला करेंगी। गोल्फ में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में उतरेंगे।
मुक्केबाजी में सुबह 10:15 बजे प्रिया 60 किलोग्राम सेमीफाइनल में, 10:45 बजे लवलीना बोरगोहेन 75 किलोग्राम सेमीफाइनल में और दोपहर 12 बजे कपिल पोखरिया 90 किलोग्राम सेमीफाइनल में उतरेंगे। निशानेबाजी में ट्रैप मिश्रित टीम के फाइनल में पहुंचने की स्थिति में भारत के पास पदक का मौका रहेगा।
दिन का एक बड़ा मुकाबला शाम 3:30 बजे भारतीय महिला हॉकी टीम और दक्षिण कोरिया के बीच सेमीफाइनल होगा। इसके अलावा स्क्वैश में महिला टीम सिंगापुर और पुरुष टीम कुवैत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी। कुश्ती, तीरंदाजी और निशानेबाजी में परिणाम भारत के पदक खाते पर सीधा असर डाल सकते हैं।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #पदक #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #अहम