सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्थान से अध्ययन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध हैं।
एक साथ दो डिग्री प्राप्त करने का अवसर–
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थी चाहे तो एक साथ दो पाठ्यक्रम पूर्ण कर सकता है, जिनमें एक पाठ्यक्रम भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय से एवं दूसरा पाठ्यक्रम किसी अन्य विश्वविद्यालय या महविद्यालय से कर सकता है। विद्यार्थी चाहे तो दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत दो पाठ्यक्रम भोज विश्वविद्यालय से एक साथ पूरे किए जा सकते हैं। एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो डिग्री प्राप्त करने का अवसर हासिल किया जा सकता है।
स्नातक पाठ्यक्रम–
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएलआईएस, बीजे, बीबीए एवं बीसीए।
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम–
एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए, एमसीए, एमएसडब्ल्यू एवं एमजे
स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम–
साइबर सिक्योरिटी, मैनेजमेंट लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन, इवेंट मैनेजमेंट, एनर्जी मैनेजमेंट, ट्राइबल डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस तथा फिनटेक।
डिप्लोमा कार्यक्रम–
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, न्यूट्रिशन एवं हेल्थ एजुकेशन, रामचरितमानस से सामाजिक विकास, लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ट्राइबल डेवलपमेंट, ट्रैवल एंड टूरिज्म, रूरल मैनेजमेंट, इवेंट मैनेजमेंट, एनर्जी मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, एआई एवं डेटा साइंस तथा भगवद्गीता।
प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) कार्यक्रम–
ह्यूमन राइट्स, ग्रामीण विकास, भारतीय साहित्य, रिटन एवं स्पोकन संस्कृत, वेद परिचय, भारतीय दर्शन, आयुर्वेदिक डायटेटिक्स, भारतीय शिक्षा एवं समग्र विकास, बौद्धिक संपदा अधिकार की मूलभूत जानकारी, भारतीय संस्कृति एवं विरासत, योग निद्रा, ऑर्गेनिक फार्मिंग, समाज शास्त्र एवं भूगोल, मशरूम उत्पादन तथा औषधीय पौधों के पारंपरिक उपयोग एवं सतत् उपयोग जैसे विविध विषयों में सर्टिफिकेट कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया एवं पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbou.edu.in पर उपलब्ध कराई गई है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #2026 #णपत #सकत