एपल ने फाइनली अपनी एपल वॉच सीरीज 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज को आईफोन 13 सीरीज के साथ लॉन्च किया था, लेकिन भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, अब इस वॉच को भारतीय ग्राहक भी खरीद पाएंगे। हालांकि, ये कंपनी की महंगी और सबसे प्रीमियम वॉच है।
8 अक्टूबर को शुरू होगी सेल
इस वॉच की सेल 8 अक्टूबर को 5pm से शुरू होगी। वहीं, इसे 15 अक्टूबर से ऑफलाइन भी खरीद पाएंगे। कंपनी की लिस्टिंग के मुताबिक, इस मॉडल की शुरुआती कीमत 41,900 रुपए है।